फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shot in the house in Banda, shot dead, husband's death

बांदा में घर में घुस दंपति को गोली मारी, पति की मौत

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shot in the house in Banda, shot dead, husband's death
गोली से घायल पत्नी रीना। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू/मरका (बांदा)। हमलावरों ने पुरानी रंजिश में दीपावली की रात घर में घुसकर दंपति को तमंचे से गोली मार दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पत्नी को बांदा जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हत्यारोपियों में दो सगे भाई भी हैं। घटना मरका थाने के मरका गांव की है। घटना के पीछे अवैध संबंध व तीन साल पहले हुई एक की हत्या की बात सामने आई है, जिसमें मृतक नामजद था।

विज्ञापन

गांव के रामूरत तिवारी (45) और उनकी पत्नी रीना (40) गुरुवार देर रात घर में थे, तभी घर के पिछवाड़े की दीवार फांद कर चार लोग अंदर आ गए और तमंचे से राममूरत को गोली मार दी। गोली उसकी बायीं पसली में धंस गई। राममूरत की मौके पर मौत हो गई। हमलावरों ने बचाने आई पत्नी रीना को भी गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ को चीरती हुई पेट में जा धंसी।
विज्ञापन

गोलियों की आवाज पर परिजन व गांववाले मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। रीना को सीएचसी से बांदा जिला अस्पताल भेज ले जाया गया। यहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। राममूरत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देर रात एसपी शालिनी ने भी मौका मुआयना किया। राममूरत के भाई रामरूप ने गांव के ही बरदानी सिंह, राकेश व भाई पप्पू तथा महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मरका थाना प्रभारी रामचरन वर्मा ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। चर्चा यह भी है कि पुलिस ने नामजद एक आरोपी बरदानी को गिरफ्त में ले लिया है, लेकिन पुुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक घटना के पीछे तीन साल पहले हुई एक हत्या और अवैध संबंध की बात सामने आई है। राममूरत पेशे से किसान था। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed