फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shot dead nursing student

नर्सिंग की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 09 Jun 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
shot dead nursing student
वंदना की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

नर्सिंग की पढ़ाई करने आई महोबा की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने कमरे में घुसकर नजदीक से तमंचे से गोली मारी। गोली सीने में बायीं तरफ लगी। खून में लथपथ छात्रा की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। फौरी तौर पर पुलिस इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़ रही है। मृतका के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


घटना शहर के नोनिया मोहाल में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे की है। महोबा जिले के समद नगर निवासी और पेशे से मजदूर राजेश कुमार की बेटी कुमारी वंदना रैकवार नर्सिंग का जीएनएम कोर्स करने के लिए किराए का कमरा लेकर रह रही थी। उसकी उम्र लगभग 18 वर्ष बताई गई है। वह पिछले माह 5 मई को यहां आई थी। फिलहाल अकेले ही रह रही थी। शुक्रवार की रात वह कमरे में थी। पड़ोस में रहने वाला लगभग 11 वर्षीय बालक राजन वंदना के कमरे की तरफ गया तो उसे खून से लथपथ पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसने अपने घर जाकर खबर दी। इस पर पड़ोसी मौके पर आ गए और पुलिस को खबर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव समेत उप निरीक्षक अशोक निगम व उपेंद्र सिंह घटनास्थल पहुंचे। वंदना की सांसे चल रही थीं। एंबुलेंस को काल किया, लेकिन नहीं आई। इस पर पुलिस ने उसे यूपी-100 की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शालिनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वंदना के कमरे में 315 बोर तमंचे का खाली कारतूस बरामद मिला। गोली मारे जाने के समय वंदना के हाथ में उसका फोन भी था। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। स्थानीय बलखंडी नाका चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी प्रतीत हो रही है। यह भी बताया कि तमंचे से दो फायर किए गए हैं।


मृतका के पिता राजेश भी दोपहर को बांदा आ गए। उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पड़ोस के ही रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि मृतका की बड़ी बहन के देवर की भी तलाश की जा रही है। मौके पर उसकी एक चप्पल मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed