फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Shelu poisoned after dispute with husband

जानिए शीलू ने क्यों खाया जहर

Wed, 09 May 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 09 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shelu poisoned after dispute with husband
शीलू का बयान लेते अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार। - फोटो : अमर उजाला

बसपा सरकार में तत्कालीन बसपा विधायक के शोषण का शिकार होने पर सुर्खियों में आई शीलू निषाद ने मंगलवार की शाम अपने पैतृक गांव नरैनी तहसील के शाहबाजपुर में जहर खा लिया। नरैनी सीएचसी से उसे गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों की दो सदस्यीय टीम ने उसका इलाज शुरू किया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में शीलू ने अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार को दिए बयान में बताया कि उसने इसी वर्ष 26 जनवरी को दतिया निवासी राहुल निषाद से शादी की थी। वह झांसी में ठेकेदारी करता है। पिछले तीन दिनों से वह उसे फोन पर साथ न रखने और मारने की धमकी दे रहा था। आज शाम को भी फोन पर उसने धमकी दी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन


परिजन उसे गांव से तत्काल नरैनी सीएचसी लाए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. एसडी त्रिपाठी व प्रदीप कुमार ने बताया कि तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शीलू नवंबर 2011 में सुर्खियों में आई थी। उसने विधायक और उनके साथियों पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। विधायक आवास में चोरी के आरोप में उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। मामला तूल पकड़ने पर हाईकोर्ट के आदेश पर 32 दिन बाद 15 जनवरी 2011 को शीलू को रिहा किया गया था। उसे हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed