{"_id":"1d0ecc7f24b80aff5a48ca888649c3f6","slug":"sangram-singh-back-in-police-custody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्राम सिंह आठ दिन की पुलिस कस्टडी मेें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संग्राम सिंह आठ दिन की पुलिस कस्टडी मेें
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
Updated Wed, 03 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डी-4 रजिस्टर्ड इनामी दस्यु सरगना संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू सहित तीन बदमाशों को बुधवार को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की अर्जी पर अदालत मेें दोनों दस्यु सरगनाओं को आठ दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मेें दे दिया। तीसरे बदमाश धर्मराज सिंह को जेल भेज दिया गया है।
मंगलवार को पुलिस ने नवोदित दस्यु सरगना संग्राम सिंह और उसके भाई राजाबाबू (नौगवां, कालिंजर) को मुठभेड़ मेें गिरफ्तार करने का दावा किया था। इन दोनोें पर यूपी और एमपी पुलिस से 65-65 हजार रुपये इनाम है। दस्यु सरगनाओं को देखने के लिए बदौसा थाना और उनका मेडिकल कराते समय अतर्रा सीएचसी में तमाशाइयों की भारी भीड़ रही। बुधवार को दोपहर कई थाना प्रभारियों, दरोगाओं और कांस्टेबिलों के साथ संगीनों के साए में तीनों बदमाशों को यहां विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में पेश किया गया। डकैतों के मुकदमों की तफ्तीश कर रहे फतेहगंज थानाध्यक्ष पीपी शुक्ला ने अदालत ने अर्जी देकर संग्राम और राजाबाबू को रिमांड पर दिए जाने का अनुरोध किया। इसके तर्क में कहा कि डकैतों ने जो अपराध किए गए हैं, उनकी जानकारी और इनके असलहे बरामदगी के लिए पूछताछ की जानी है। न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली। इस अदालत मेें दस्यु संग्राम और उसके भाई राजाबाबू तथा साथी धर्मराज के विरुद्ध मुकदमे चल रहे हैं। एक अन्य मुकदमा एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में है। वहां भी पुलिस ने इन दस्युओं को पेश किया। संग्राम और राजाबाबू को पुलिस रिमांड पर ले गई और धर्मराज को जेल भेज दिया।