फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rural bus collision killed

बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 03 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rural bus collision killed

बांदा। बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। अन्य

विज्ञापन
सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फतेहपुर जिले के नरौली (किशुनपुर) निवासी नत्थू यादव (50) मंगलवार को अपने भांजे मिश्रीलाल के पुत्र की शादी में खरौली (कमासिन) गांव आया था।

बुधवार को सुबह गांव जाने के लिए बस स्टाप पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बांदा से राजापुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की टक्कर से वह घायल हो गया। पीएचसी कमासिन से इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चचेरे भाई रामदास ने बताया कि मृतक के चार पुत्र और एक पुत्री है। खेती कर परिवार पालता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उधर, शांति नगर निवासी सुनीता सिंह (44) बुधवार को दोपहर पति शिवपूजन सिंह के साथ भरुवा सुमेरपुर (हमीरपुर) जाते समय पैलानी पुल पर बाइक से गिरकर घायल हो गई।

एक अन्य घटना में नौगवां (छतरपुर) निवासी सुरेंद्र पटैरिया (28) पुत्र सालिगराम अपने पड़ोसी गजेंद्र नामदेव (36) पुत्र छवि लाल के साथ दोस्त की शादी में कोंडल असोथर (फतेहपुर) से बाइक पर लौटते समय तिंदवारी के पास पुलिया से टकराकर घायल हो गया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी रामकरण (18) पुत्र बलराम बुधवार को दोपहर बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर, मवई बुजुर्ग गांव में रवि प्रजापति (24) पुुत्र मइयादीन साइकिल से घर जाते समय सर्किट हाउस के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया।

एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी श्रीकांत (28) पुत्र रमाकांत व उदित नारायण उर्फ बच्ची (27) पुत्र अलखनारायण मिश्र बाइक पर तिंदवारी से लौटते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गए। उधर, शहर के कटरा मोहल्ला निवासी विष्णु (52) बुधवार को दोपहर कमरे की पुरानी स्लैब गिरने से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed