{"_id":"57bddf3b4f1c1b8811d4f0f5","slug":"rogue-s-body-in-the-river-valley-had-participated-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में नदी में कूदे बदमाश का शव नाले में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में नदी में कूदे बदमाश का शव नाले में मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी। एसटीएफ से मुठभेड़ में भागे कर केन नदी में कूदे बदमाश का शव नदी से जुड़े नाले में बरामद हुआ। कमर में 315 बोर कारतूसों का पट्टा बंधा था। उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश समेत चित्रकूट व अतर्रा में लूटपाट समेत संगीन धाराओं में कई मुकदमें दर्ज हैं। तीन माह पूर्व चित्रकूट में क्रेशर में तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों की बंदूकें लूटने पर एसटीएफ इसकी तलाश में थी।
विज्ञापन
अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव का राजा यादव (40) पुत्र दर्शन यादव का शव बुधवार को नरैनी कोतवाली के रिसौरा गांव के मजरा पाड़ादेव में केन नदी से जुड़े नाले में पाया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक अतर्रा थाने की हिस्ट्रीशीटर सूची में 16-ए नंबर है। इस थाने में उस पर लूटपाट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भरतकूप (चित्रकूट) में क्रेशर के सुरक्षा कर्मियों की बंदूकों की लूट में भी वह शामिल था। डीआईजी ने उस पर 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। लगभग 15 दिन पहले एसटीएफ से मुठभेड़ के दौरान वह मऊ रिसौरा गांव के पास केन नदी में कूद गया था।
विज्ञापन
बुधवार को काफी क्षत-विक्षत हालत में शव बरामद हुआ। जींस पहने था। नरैनी कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन ने बताया कि शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया गया है। हालांकि ग्रामीणों ने शव का राजा का ही बताया है। पुलिस ने अघोषित रूप से यही मान रही है।