फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Return by selling rice event, beaten by miscreants farmers, then robbed

धान बेचकर ट्रैक्टर से लौटते समय वारदात, बदमाशों ने किसानों को पीटा, फिर लूटा

Wed, 07 Jan 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 07 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Return by selling rice event, beaten by miscreants farmers, then robbed

अतर्रा में धान बेचकर ट्रैक्टर से घर वापस लौट रहे दो भाइयों को बोलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर जमकर पिटाई की। डेढ़ लाख के जेवर व रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लुटे-पिटे दोनों भाई थाने पहुंचे तो पुलिस ने सीमा क्षेत्र का अड़ंगा बताकर उन्हें भगा दिया। सीएचसी से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  

थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव निवासी शिवकरन व उसका भाई रामविशाल मंगलवार को ट्रैक्टर से धान बेचने अतर्रा आए थे। बबेरू रोड नहर के पास फड़ में धन तौलाया। उपज की रकम ली और सर्राफा के यहां से  गिरवी रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर उठाए। शाम करीब छह बजे दोनों भाई ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रास्ते में कुसुमा गांव (राधेश्याम आरख का पुरवा) के नजदीक बिना नंबर की बोलेरो कार खड़ी मिली। ट्रैक्टर रोकते ही बोलेरो सवार छह बदमाश तमंचा लहराते हुए आए और उन्हें घेर लिया। रामविशाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामने से आ रहे वाहन की रोशनी देखकर बदमाश गहने और पांच हजार रुपये लेकर बोलेरो से अतर्रा की ओर भाग निकले। शिवकरन व उसके भाई ने बिसंडा थाने में सूचना दी, पर पुलिस ने कहा अतर्रा का मामला है वहीं जाओ।

अतर्रा थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले इलाज कराने की राय देकर टरका दिया। उधर, सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रामविशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बबेरू में बाइक सवारों ने फौजी को लूटा
बबेरू। बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर फौजी से मोबाइल फोन व नकदी लूट ली और फरार हो गए। मरका थाना क्षेत्र के कछियनपुरवा (मऊ) निवासी सुदीप कुमार बुधवार को शाम बबेरू से बाइक पर गांव जा रहा था।


सतन्याव मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया और मोबाइल व बैग लूट लिया। बैग में 3500 रुपए, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed