{"_id":"13f18c0c5f6fcda46860ec6721282806","slug":"rebuked-by-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात कोतवाली पुलिस को डीआईजी ने डांटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहात कोतवाली पुलिस को डीआईजी ने डांटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टर में समस्याओं का समाधान कर दिए जाने की फर्जी इंट्री कर दिए जाने पर पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने देहात कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसा कुछ मिला तो बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डीआईजी श्री तिवारी शनिवार को समाधान दिवस पर देहात कोतवाली (जमालपुर) पहुंच गए। यहां फरियादियों की संख्या बहुत कम थी। डीआईजी ने समाधान दिवस का रजिस्टर उठाकर देखा और फरियादियों से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करके जानना चाहा कि उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं।
विज्ञापन
कुछ फरियादियों ने साफ तौर पर कहा कि उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। जबकि थाने के रजिस्टर में दर्ज था कि समाधान कर दिया गया है। डीआईजी ने इस गलत इंट्री पर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष संजय यादव मुआयने में उपस्थित रहे।
विज्ञापन