फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pradhan,s husnabnd killed by sturdy

दबंगों ने की दलित प्रधान पति की पीटकर हत्या

Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन

जसपुरा/खप्टिहा (बांदा)। दबंगों ने दलित प्रधान के पति की पीटकर हत्या कर दी। शव छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पुत्र ने तीन सगे भाइयों समेत चार के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। घटना के बाद गांव में दहशत है। देर रात थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना पैलानी थाना के नरौली गांव की है।  प्रधान कलावती के पुत्र आशीष कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को शाम करीब 5:30 बजे उसके पिता रामसजीवन (45) गांव में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र की देखभाल कर रहे थे। तभी घर से फोन आया कि गांव का रामकिशन सिंह पुत्र मलखान सिंह घर आकर गालीगलौज कर रहा है।

विज्ञापन


इस पर पिता रामसजीवन व चचेरा भाई मौके पर पहुंचे और रामकिशन को मना किया। रामकिशन ने जातिसूचक शब्दों के साथ कहा कि पत्नी के प्रधान होने पर इनके दिमाग खराब हो गए हैं। आज जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसी के बाद रामकिशन और उसके भाई नारायण व फुल्ली पुत्रगण रामसुफल तथा रामचरन पुत्र मलखान ने रामसजीवन को मारकर मंदिर के बाहर फेंक दिया। पुत्र ने बताया कि जगरूप पुत्र सुखराम व राजकुमार पुत्र रंजीत ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच आशीष भी पहुंच गया। चारों लोग मारकर फरार हो गए। पुत्र ने कहा कि यह पहले से भी रंजिश मानते थे। इसीलिए हत्या की है। उधर, थानाध्यक्ष राजीव यादव ने देर रात मारपीट की पुुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शरीर में खुली चोट के निशान नजर नहीं आए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed