फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police hands down after 24 hours of robbery

लूट के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
amar ujala banda
amar ujala banda Updated Fri, 05 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police hands down after 24 hours of robbery
लूट - फोटो : अमर उजाला
दंपति से दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। लुटेरों की तलाश में दूसरे दिन भी पुलिस जगह-जगह दबिश देती रही। लुटे दंपति की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि नगर पालिका के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे भागते दिखाई दे रहे हैं। इस आधार पर जल्द ही लुटेरे सीखचों में होंगे।
विज्ञापन



बुधवार को शाम शांति धाम कॉलेज के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बाइक सवार दंपति को लूट लिया था। लुटा दंपति जब तक थाने पहुंचा और पुलिस का कांबिंग में जुटी तब तक बदमाशों को करीब एक घंटे का मौका मिल गया। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश आराम से फरार हो गए। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश करती रही पर कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने भुक्तभोगी भभई (चित्रकूट) निवासी विक्रम सिंह की तहरीर पर धारा 292 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की। बदमाशों की तलाश में खुद दबिश देने के साथ ही मुखबिरों को भी लगाया।
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने नगर समेत आसपास के इलाकों से कुछ लड़कों को उठाया और सख्ती से पूछताछ भी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष भगवती प्रसाद मिश्रा का दावा है कि पुलिस तकरीबन बदमाशों की गर्दन तक पहुंच चुकी है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। यह भी बताया कि नगर पालिका के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है। इसमें बदमाश लाल रंग की पैशन प्रो बाइक से बांदा रोड की ओर जाते हुए दिखाई दिए हैं। बाइक बिना नंबर प्लेट की है। साथ ही ऐसे कई सुबूत हाथ लगे हैं जिससे बदमाश अब ज्यादा दूर नहीं भाग सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed