{"_id":"f85c8f57c3cf26fdd2fdb2b8fd61e1d4","slug":"police-arrested-the-thief-handed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर को दबोच कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर को दबोच कर पुलिस को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चोरी की नियत से घुसे चोर को गृहस्वामी व पड़ोसियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
उसके दो साथी भाग निकले। सूचना देने के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस उसे ले
गई।
शहर के शंभू नगर मोहल्ला निवासी दयाशंकर अवस्थी के मकान में गुरुवार की रात तीन चोर चैनल से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
गृहस्वामिनी उमा के शोर पर पड़ोसी जाग गए और दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। चोर ने अपना नाम पप्पू पुत्र भोला निवासी बरसड़ा बुजुर्ग (गिरवां) बताया।
उसने भाग निकले लोगाें के नाम लोहा सिंह (बलखंडी नाका) व अमित सोनकर (छाबी तालाब) बताए। गौरतलब है कि 25 जनवरी को चोर इसी घर से 30 हजार रुपये व मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।