{"_id":"70b513678bca3ffd8bf04e841305bac6","slug":"newly-married-laws-imposed-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 03 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। छह माह पूर्व ब्याहकर आई युवती ने ससुराल में कमरा
विज्ञापन
बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। खेत से लौटने पर ससुर और जेठानी ने पुलिस और
पड़ोसियों को सूचना दी। शव रात भर फंदे पर टंगा रहा। सुबह एसडीएम के आने
पर शव को उतरवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ मायके वाले
इसे हत्या बता रहे हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव की गुड़िया कोरी (21) की शादी छह माह पहले बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में संतोष के साथ हुई थी। गुड़िया इन दिनों ससुराल में थी। शुक्रवार को शाम ससुराल के अन्य लोग खेत में गए थे। गुड़िया घर में अकेली थी।
इसी दौरान उसने कमरा बंदकर फांसी लगा ली। देर शाम खेत से लौटे ससुर चुनूबाद कोरी ने दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को खबर दी। पड़ोसी शहादत हुसैन ने फोन पर तत्काल बबेरू कोतवाली और एसडीएम प्रहलाद सिंह को खबर दी। रात में सिर्फ दो सिपाही आए और पूछताछ की खानापूरी कर चले गए। शव रात भर फंदे पर लटका रहा। शनिवार को सुबह एसडीएम मौके पर पहुंचे।
तभी पुलिस आई और अटारी से चढ़कर कर कमरे में दाखिल होकर पुलिस कर्मियों ने दरवाजा खोला। एसडीएम की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारा गया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मायके से आए लोगों ने इस हत्या बताया। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मारकर टांग दिया है।
हालांकि पति चार माह से मुंबई में है। वह वहां मजदूरी करता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।