{"_id":"6f034321244f56f7ec112b340b958759","slug":"neighbor-s-beating-death-of-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की पिटाई से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की पिटाई से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
बांदा। झगड़ने से रोकने पर पड़ोसी युवक ने महिला को
विज्ञापन
पीट दिया। सिर पर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज
कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव में गुरुवार शाम कालका पुत्र रामा और पड़ोसी महिला राजकुमारी पत्नी चुनूबाद के बीच विवाद हो रहा था। दोनों झगड़ते हुए पड़ोस की महिला गुंठी (50) पत्नी शिवबरन पटेल के दरवाजे पर पहुंच गए। गुंठी ने कालका को मना किया।
इस पर कालका और भड़क उठा। राजकुमारी को छोड़कर गुंठी पर लाठी से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन आनन- फानन में सीएचसी बबेरू ले गए।
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां नाजुक हालत में डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में महिला की मौत हो गई।
शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह ने देर शाम बताया कि मृतका के पति शिवबरन पटेल की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।