{"_id":"01f8913184ab6f0a33817d486bf7e2bc","slug":"murdered-bodies-dumped-along-the-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
बालक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या
विज्ञापन
की रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस दोपहर तक टालमटोल करती रही। परिजनों
के भारी विरोध के चलते अंतत: पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बिसंडा क्षेत्र के अमवां गांव के मजरा बदनिया पुरवा का सुरेश कुमार मंगलवार को कोर्रही गांव मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी शोभा धान की कटाई को गई थी।
घर में उसका 10 वर्षीय पुत्र संदीप और उसका छोटा भाई सूरज थे। लगभग चार बजे संदीप घर से निकल गया और फिर वापस नहीं आया। शाम को पिता सुरेश वापस लौटा तो संदीप के घर में न मिलने पर तलाश शुरू की।
देर शाम उसका शव पुरवा से कुछ दूर तालाब किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना थाने में दी गई। पिता ने गला घोंटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
उसका कहना है कि पुलिस अपनी मनमाफिक तहरीर लिखवा रही थी। बाद मेें बमुश्किल हत्या की एफआईआर लिखी गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।