{"_id":"647b43ea244fc1400cd117e5f1bc1eab","slug":"moped-rider-farmer-trampled-by-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोपेड सवार किसान को डंपर ने रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोपेड सवार किसान को डंपर ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला,ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने मोपेड सवार
विज्ञापन
किसान को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर
ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ
ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
पुलिस शव उठाने आई तो उससे भिड़ गए। शव उठाने में पुलिस के पसीने छूट गए। एसडीएम के आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान ने हेलमेट नहीं लगाया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा गांव का जवाहरलाल (65) बरसीम (चारा) की खेती करता है। बुधवार को वह बांदा बरसीम बेचने आया था।
मोपेड से वापस घर जाते समय तिंदवारा मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक घटना स्थल से कुछ दूर डंपर छोड़कर भाग गया। मोपेड चला रहे किसान ने हेलमेट नहीं लगाया था।
हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच सकती थी। उधर, घटना से खफा परिजनों और जमुनी पुरवा के ग्रामीणों ने सड़क पर कंटीले झाड़ डालकर आवागमन रोक दिया। पुलिस ने शव उठाने की कोशिश की तो ग्रामीण भिड़ गए और शव को हाथ नहीं लगाने दिया।
लगभग दो घंटे के जाम में दोनों ओर दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ देर बाद एसडीएम सदर अनुज सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह और प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान घटनास्थल आए। राजस्व निरीक्षक बल्देव प्रसाद ने मृतक किसान का ब्योरा दर्ज किया।
एसडीएम ने आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इस पर ग्रामीण माने और जाम हटाने को तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डंपर को भी कब्जे में ले लिया।