फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Moped rider dies in road accident

सड़क हादसे में मोपेड सवार वृद्ध की मौत

Wed, 25 Apr 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 25 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
Moped rider dies in road accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

मोपेड सवार वृद्ध किसान की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अन्य हादसों में दो बाइक सवार समेत चार राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।  

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बारीगढ़ थाना क्षेत्र के जुझार नगर के संतशरन शिवहरे (65) बुधवार की सुबह मोपेड से भरुआ सुमेरपुर निमंत्रण में जा रहे थे। बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर मटौंध के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में यूपी-100 पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में कबरई निवासी साले सुरेश चंद्र ने बताया कि संतशरन के दोनों पुत्र मानसिक रूप से कमजोर हैं। 24 बीघा खेती में पत्नी रानी के सहयोग से किसानी करते थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, कबरई थाना क्षेत्र के अलीपुरा का शनि कुमार (22) पुत्र मुन्नालाल मंगलवार की शाम भाई रामकेश (30) के साथ बाइक से महोबा निमंत्रण में जाते समय गांव के सामने से दूसरी बाइक से भिड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव में मिथलेश (25) पुत्र यदुनंदन मंगलवार की शाम बाइक से देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निमंत्रण में जाते समय पावर हाउस के पास मवेशी को बचाने में गिरकर घायल हो गया। अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव का फूलकुमार (55) मंगलवार की शाम पैदल खेत जाते समय गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed