फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Messing tie tighten student died

खिलवाड़ में टाई कसने से छात्र की जान गई

Mon, 05 Dec 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन

बांदा। खिलवाड़ के दौरान टाई का फंदा कसने से छठवीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।शहर के महेश्वरी देवी चौराहा निवासी राकेश गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अंश गुप्ता संत तुलसी पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वह रविवार रात घर की खिड़की में टाई बांधकर खिलवाड़ करने लगा। इसी दौरान गले में टाई का फंदा कस गया।

विज्ञापन


उसे फंदे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आननफानन उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता ने बताया कि अंश खिड़की पर टाई बांधकर खिलवाड़ कर रहा था कि किसी का फोन आ गया। वह मोबाइल पर बात कर रहा था कि अचानक फोन हाथ से छूट गया। वह उठाने के लिए झुका तो खिड़की से पैर फिसल गया। टाई का फंदा कसने से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed