फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married imposed charges of burning alive

विवाहिता ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप

Mon, 06 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 06 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married imposed charges of burning alive
आग में जलकर मर गई महिला - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ससुराल में गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने के प्रयास में सास भी जल गई। युवती ने सास और पति पर डीजल छिड़क कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। उधर, सूने घर में वृद्धा की जलकर मौत हो गई। गृहस्थी और मकान भी जल गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी बाईपास निवासी रेखा (20) पत्नी अखिलेश शनिवार को रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई। बचाने में सास फूलकली (45) भी झुलस गई। परिजनों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा का आरोप है कि सास और पति उसके चरित्र पर शक करते हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते सास और पति ने उस पर डीजल उड़ेल कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है। लिखित तहरीर और जांच के बाद रिपोर्ट लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी यशोदिया (80) पत्नी दाऊराम मंगलवार को दोपहर कपड़ों में आग लगने से जिंदा जल मरी। मकान व गृहस्थी भी खाक हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और उसका शव बाहर निकाला। पड़ोसियों के मुताबिक वृद्धा अपने पुत्रों से अलग रहती थी।


एक पुत्र गांव में और दूसरा सूरत में मजदूरी करता है। पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी मृतका के नाती कामता ने डायल-100 को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed