{"_id":"f1ffc82d23d81bae72c9185605fa8419","slug":"man-s-body-was-found-in-the-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में पड़ा मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में पड़ा मिला व्यक्ति का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अधेड़ का शव दरवाजे पर सूखे कुएं में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
जसपुरा कस्बे के मांझा थोक निवासी सुरेश सिंह (45) पुत्र बल्देव सिंह गुरुवार की रात दहशरा मिलने के बाद घर के दरवाजे चबूतरे पर लेटा था। भाई विनोद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह उसका शव चबूतरे के नजदीक स्थित सूखे कुएं पर पड़ा मिला। उसे बाहर निकाला गया। विनोद ने आशंका जताई कि सोते समय कुएं में गिरने से मौत हुई।
उसकी पत्नी विमला पांच साल से एक पुत्र व एक पुत्री के साथ बिसंडा थाना क्षेत्र के इटरा मिलौली गांव में मायके में रहती है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में विमला और मृतक के भाइयों व परिजनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विमला ने आरोप लगाया कि पति नशे का आदी और चरित्रहीन था। उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंका गया। उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना था कि इस समय वह मूर्ति विसर्जन ड्यूटी में व्यस्त हैं।
परिजनों द्वारा कुएं में गिरने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पत्नी ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कार्रवाई करेंगे।