{"_id":"57f3f49b4f1c1bc3322709d2","slug":"loanee-farmer-shot-dead-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जदार किसान ने गोली मारकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जदार किसान ने गोली मारकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध किसान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटना की वजह कर्ज व फसल की बर्बादी बता रहे हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा त्रिवेदी पुरवा में रामकरन (76) पुत्र रामअधार त्रिवेदी ने सोमवार को देर शाम घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना के समय मृतक की बहू मिथलेश खेत गई थी। घर आने पर उसने ससुर को लहूलुहान हालत में मृत पाया। पास में 12 बोर तमंचा पड़ा था। घटना की सूचना अतर्रा थाने में दी गई।
भतीजे घनश्याम ने बताया कि मृतक के नाम लगभग 18 बीघा जमीन है। उस पर किसान क्रेडिट कार्ड का एक लाख रुपये कर्ज है। ब्याज समेत बढ़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये हो गया। गांव के कुछ अन्य लोगों का भी लगभग एक लाख रुपये कर्ज बताया गया। उधर, तीन साल से फसल तबाह होने से वह परेशान था।
विज्ञापन
एक पुत्र ने दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक अन्य पुत्र परदेस में काम करता है। दूसरी तरफ मृतक किसान को थानाध्यक्ष केशव प्रसाद द्विवेदी ने शराब का लती बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन