फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lack of millions in five houses on the same night

एक ही रात पांच घरों में लाखों की चोरी

Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
ASIF ASIF बांदा
बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Wed, 30 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Lack of millions in five houses on the same night
मटौंध में चोरी की जानकारी देती महिला नजराना। - फोटो : अमर उजाला
मटौंध। चोरों ने बीती रात पांच घरों में लाखों रुपये के जेवरात और नकद पार कर दिए। गृह स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुरानी बाजार निवासी गनेश प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता के घर में मुख्य दरवाजे से कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये नकद और सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


मुन्ना साहू के मकान से डेढ़ लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन आदि चुरा लिया। अनीस के घर में सूना मौका पाकर मुख्य दरवाजे और कमरे की कुंडी तोड़कर चोरों ने बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


इसी तरह वेद रतन त्रिपाठी उर्फ पप्पू महाराज के घर में स्थित दवाखाने से लगभग 10 हजार रुपये साफ कर दिए। चोरों ने रक्कू उर्फ राकेश लखेरा के घर में भी दस्तक दी, लेकिन परिजनों के जाग जाने से भाग निकले। सभी गृह स्वामियों ने पुलिस को सूचना दी है। गौरतलब है कि इसके पहले सूरज प्रसाद शुक्ला के घर से और किलवा गढ़हा में बकरियां चोरी हो चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदौसा पुलिस ने महुटा-तुर्रा तिराहे पर बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव निवासी कमलेश यादव उर्फ कल्लू पुत्र केशन को 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed