{"_id":"578fb9c54f1c1bd927c4b580","slug":"kotwal-and-doctors-spot-after-warrant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारंट के बाद कोतवाल और डाक्टर हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वारंट के बाद कोतवाल और डाक्टर हाजिर
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सपा नेता बादल खां हत्याकांड के मामले में लंबे अरसे से अदालत मेें हाजिर होने से कन्नी काट रहे तत्कालीन कोतवाली प्रभारी और जिला अस्पताल के डाक्टर को अंतत: बुधवार को अदालत में पेश होना पड़ा। दोनों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सपा नेता और उनके मुनीम पंकज शुक्ला की हत्या के मामले में शवों का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र देव और तत्कालीन कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह यादव साक्ष्य के लिए लगातार कई तारीखों में अदालत नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन
उधर, हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक मामले का निस्तारण 25 अगस्त 2016 तक किया जाना है। अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) कृष्ण कुमार अस्थाना ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के साथ ही न्यायालय के आदेश की अवहेलना की कार्रवाई की थी। डॉ. सुरेंद्र देव और कोतवाली प्रभारी कमलेश यादव दोनों ही इस समय लखनऊ में तैनात हैं। अदालत ने लखनऊ एसपी से भी स्पष्टीकरण मांगा था। निरीक्षक और डाक्टर ने एक ही दिन कोर्ट में हाजिर होकर बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन