फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kishore and Yuvati hanged

किशोर ने खेत में और युवती ने ससुराल में लगाई फांसी

Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 10 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kishore and Yuvati hanged
demo pic - फोटो : अमर उजाला

खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव मेड़ पर लगे पेड़ में फांसी पर टंगा मिला। पुलिस और परिजन प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रहे हैं। दूसरी घटना में युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही घटनाओं की वजह पता नहीं चल सकी। 

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द गांव निवासी रामदीन निषाद का पुत्र सुमित (14) गुरुवार की रात अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। शुक्रवार को सुबह उसका शव खेत की मेड़ में लगे नीम के पेड़ में रस्सी से फंदे में टंगा मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई अमित व चाचा रामलखन ने बताया कि बटाई में जमीन लेकर खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन


सुमित ने स्कूल में नहीं पढ़ा था। खेती में हाथ बंटाता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अमित ने बताया कि गुरुवार को हम लोग चित्रकूट चले गए थे। इसलिए सुमित खेत ताकने गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में रीना (30) पत्नी दिनेश ने गुरुवार को दोपहर ससुराल में रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पिता रामबली सिंह भदौरिया (फवई, फतेहपुर) व देवर मनोज ने शव टंगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


देवर मनोज ने बताया कि घटना के समय पति दिनेश किसी काम से बबेरू गया था। सास प्रेमा पानी भरने गई थी। 6 वर्षीय पुत्री शिवानी स्कूल में थी। इसी बीच रीना ने फांसी लगा ली। देवर ने यह भी बताया कि रीना अपने सिर में दर्द बताकर अस्पताल में दिखाने के लिए पति से कहा था।  पिता ने बताया कि 7 साल पूर्व शादी हुई थी। दो दिन पूर्व रीना ने उसे फोन करके बुलाया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed