फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Killing the father, two sons and his four life imprisonment

हत्या में बाप, दो बेटों समेत चार को उम्रकैद

Sat, 20 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 20 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Killing the father, two sons and his four life imprisonment
कोर्ट - फोटो : demo

बांदा। पेड़ की डाल काटने के विवाद में सगे भाई को मौत के घाट उतार देने के जुर्म में मृतक के बड़े भाई और उसके दो पुत्रों तथा एक पुत्रवधू को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी हुआ है। पुत्र वधू जेल में है।

विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव की शांति प्रजापति पत्नी रघुवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 जून 2013 को दिन में दो बजे उसके जेठ सनेहिया पुत्र रामराज और उसके पुत्र कमलेश व शिव कुमार पुत्रगण सनेहिया तथा पुत्रवधू माया देवी पत्नी कमलेश उसके घर के पास आम के पेड़ की डाल काटकर फल तोड़ने लगे।
विज्ञापन


इस पर शांति के पति रघुवर और जेठ भुरवा और पुत्रवधू कुसमा ने एतराज किया तो चारों लोग झगड़े पर आमादा हो गए। और लाठी, डंडे, बरछी से रघुवर और कुसमा पर हमला कर दिया। रघुवर और भुरवा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। रघुवर के सीने में माया देवी बरछी मार दी। रघुवर की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। तफ्तीश के बाद चारों के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सहायक शासकीय अधिवक्ता मिस्कीन अली ने 10 गवाह पेश किए। शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय सिंह ने इस केस का फैसला सुनाते हुए अपने 30 पृष्ठीय आदेश में चारों अभियुक्तों सनेहिया पुत्र रामसनेही और उसके दोनों पुत्रों कमलेश व शिव कुमार तथा पुत्रवधू माया देवी को आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा दी।


जुर्माना अदा न करने पर दो-दो माह की कैद और होगी। धारा 323 में एक-एक वर्ष की कैद और एक-एक हजार जुर्माना किया। जुर्माना न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त कैद होगी। धारा 325 में 5-5 वर्ष की कैद और दो-दो हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक माह जेल में और बिताना होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेेंगी। जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed