फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jeep recovered two rifles and guns

जीप से दो राइफल व बंदूक बरामद

Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 03 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jeep recovered two rifles and guns
फाइल फोटोः मारे गए लोगों पर ईशनिंदा का आरोप था। - फोटो : Getty Images

नरैनी। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के गोयरा (छतरपुर) थाना पुलिस ने एक जीप से दो राइफल व डबल बैरल बंदूक बरामद कीं। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने यह असलहे पुलिस मुठभेड़ के दौरान नदी में डूबकर मरे दस्यु राजा यादव गैंग के होने की आशंका जताई है। कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव निवासी मनीषा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पति नंद किशोर अपने ससुर की जीप किराए पर चलाता है।

विज्ञापन


29 सितंबर की शाम गांव के बुकुवा पुत्र रामदास व लक्खू पुत्र राजा उसके पति की जीप किराए पर श्रृंगारपुर (गोयरा) गांव ले गए थे। दो दिन बाद रात को वापस लौटते समय केन नदी के रामपुर घाट में गोयरा थाना पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उनकी जीप रोक कर तलाशी ली गई तो बोरी में छिपाकर लाई गई 315 बोर की दो राइफल और एक दोनाली बंदूक बरामद हुई। उधर, वाहनों की चेकिंग देख किराए पर जीप ले जाने वाले दोनों भाग निकले। कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन ने बताया कि नगनेधी (अतर्रा) गांव निवासी दस्यु राजा यादव की पुलिस मुठभेड़ के दौरान केन नदी में डूबकर मौत हो गई थी। गैंग के पास चित्रकूट में पेट्रोल पंप से लूटी गईं दो बंदूकें थीं। पुलिस इन असलहों की तलाश कर रही है। जीप चालक की पत्नी ने पति के बेगुनाह होने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed