{"_id":"56ed940c4f1c1b7e628b4f91","slug":"jeep-overturns-two-wounded-kanpur-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पलटने से दो घायल, कानपुर रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप पलटने से दो घायल, कानपुर रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल दूल्हे का भाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जीप पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। अन्य सड़क हादसों में पांच घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कालिंजर कस्बा निवासी लक्कू (35) पुत्र रामखिलावन व छनेहरा लालपुर गांव का बाबूदीन (60) पुत्र इद्दू शुक्रवार की रात कानपुर से जीप से यहां आ रहे थे। पपरेंदा गांव के पास अनियंत्रित जीप गहरी खाई में गिरकर पलट गई। ग्रामीणों और पुलिस ने उन्हें निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर भेज दिया गया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के परसेटा गांव निवासी राम सागर (35) पुत्र मुन्नीलाल व राजा (25) बाइक पर गांव जाते समय डिंगवाही गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, गहबरा (छतरपुर) गांव की कलावती (60) पत्नी बल्कू को शनिवार को सुबह मंदिर से पूजा करके घर लौटते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। बाइक चालक भाग निकला। एक अन्य घटना में गायत्री नगर निवासी कमलेश (32) व परशुराम तालाब निवासी जगमोहन (25) पुत्र टेरियां शनिवार को सुबह लोडर में सब्जी लादकर कानपुर जाते समय जोनिहा (फतेहपुर) गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए।