फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Irrigation farmers are shot

सिंचाई कर रहे किसान को गोली मारी

Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

बांदा। युवा किसान को खेत में पानी लगाते समय अज्ञात

विज्ञापन
लोगों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी प्रकाश (22) पुत्र आनंद कुमार शुक्रवार को रात गांव से कुछ दूर निजी नलकूप से खेत में पानी लगा रहा था।

फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। गोली उसके सीने में दाहिनी ओर लगी थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया।

परिजनों के कानपुर चले जाने से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं मिल पाई। हालांकि जिला अस्पताल में घर वालों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारने की बात कही।

उधर, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार यादव का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी हासिल की है। युवक ने ट्यूबवेल में खुद को गोली मारी है। बाद में असलियत छिपाने के लिए मनगढ़ंत कहानी बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed