{"_id":"58bc5edf4f1c1b2856e7e6d7","slug":"including-cash-jewelery-worth-millions-flown-by-thieves-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े चोरों ने नगदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े चोरों ने नगदी समेत तीन लाख के जेवर उड़ाए
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सूने घर से नगदी समेत तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। गृहस्वामी समेत तीन पुत्र जेल में बंद हैं। घटना के वक्त घर पर मौजूद तीनों बच्चे खेत में पानी लगाने गए थे।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव निवासी कमतू यादव और उसके तीन पुत्र दहेज हत्या के एक मामले में यहां मंडल कारागार में निरुद्ध हैं। घर की देखरेख की जिम्मेदारी गृहस्वामी के तीन नाबालिग पुत्रों पर है। गुरुवार को दोपहर तीनों बच्चे मकान के दरवाजे पर ताला डालकर सिंचाई करने खेत चले गए।
विज्ञापन
सूना मौका पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हो गए। कमरों के अंदर रखे बक्सों के ताले तोड़कर चोरों ने 22 हजार रुपये नगद समेत लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। देर शाम तीनों बच्चे घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा देखा। कमरों में रखे बक्सों के भी ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
तीनों बच्चे चोरों की करतूत देखकर रो पड़े। रोने की आवाज सुनकर मदद को पहुंचे पड़ोसी इंद्रभवन ने डायल-100 को सूचना दी। पुलिस कर्मी निरीक्षण कर वापस चले गए। उधर, दिनदहाड़े सूने घर से चोरी की जानकारी होने के बाद भी थाना पुलिस ने निरीक्षण नहीं किया।
थानाध्यक्ष को तहरीर का इंतजार है। जबकि विषम परिस्थितियों में पुलिस वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराती है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला उनकी संज्ञान में है। उन्हें किसी ने तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।