फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   husband controversy after Woman set fire

पति से विवाद के बाद महिला ने आग लगाई

Fri, 23 Feb 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Fri, 23 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
husband controversy after Woman set fire
fire - फोटो : demo pic

खेत में फसल उखाड़ने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। अन्य घटनाओं में किशोरी समेत तीन महिलाएं आग से झुलस गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


बबेरु कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव की गायत्री देवी (35) पत्नी कल्लू गुरुवार को शाम ससुराल में अकेली थी तभी अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग ली। शोर सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पति ने बताया कि मसूर की फसल उखाडने को लेकर दोनों के बीच खेत में विवाद हो गया था। नाराज होकर वह घर चली आई और आग लगा ली। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी अमर सिंह की 12 वर्षीय पुत्री वंदना शुक्रवार की सुबह चूल्हे में खाना बनाते समय कपड़ों में आग लग जाने से झुलस गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव की रीता देवी (22) पत्नी सत्यनारायण के ऊपर गुरुवार की शाम जलता चिराग गिर गया। कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर मोहल्ले की मिथलेश (47) पत्नी अशोक तिवारी शुक्रवार की सुबह खौलता दूध से झुलस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed