{"_id":"899c909441a14f4637cddcfb9f4224c5","slug":"husband-and-father-went-to-prison-for-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोप में पति व ससुर जेल गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोप में पति व ससुर जेल गए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
शादी के नौ माह बाद ससुराल में युवती की जलकर मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जामू (कमासिन) निवासी रामकेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री गोमती को पति लवलेश, ससुर किशोरा और सास (निवासी खुरहंड) ने जलाकर मार डाला। खुरहंड चौकी प्रभारी विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि लवलेश व किशोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन