फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Harsh firing in Banda

बांदा में हर्ष फायरिंग

Sat, 10 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 10 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing in Banda
घ्‍ाायल - फोटो : अमर उजाला

विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग से तीन मौसेरी बहनें घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को नाजुक हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। इस सिलसिले में दुल्हन के खानदानी चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में रमाशंकर शुक्ला की पुत्री प्रतिमा की शादी के लिए गुरुवार को जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से बारात आई थी। द्वारचार की रस्म के दौरान शराब के नशे में धुत दुल्हन के खानदानी चाचा बृजेश शुक्ला ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से फायर कर दिया।
विज्ञापन


इसके छर्रे लगने से छत पर खड़ी रंजना उर्फ गुड्डो (20) पुत्री रामचंद्र मिश्रा, ज्योति (14) पुत्री श्रीचंद्र मिश्रा (मसुरी, गिरवां) व नीशू (18) पुत्री सत्येंद्र उर्फ भूरा (गड़ोला, पैलानी) घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली से जख्मी रंजना छत से नीचे आ गिरी। यह देख बृजेश भाग निकला। घायलों को आननफानन जिला अस्पताल लाया गया। यहां से रंजना को कानपुर रेफर कर दिया गया। सभी के हाथ और सिर में छर्रे लगे हैं।


थानाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक ने बताया कि घायल ज्योति के पिता की तहरीर पर बृजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। घायल ज्योति के दादा राधेश्याम ने बताया कि गोली से बिजली का एक तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। अगर यह टूट जाता तो बड़ा हादसा हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed