{"_id":"5a9057b54f1c1ba5268bbdc0","slug":"hanging-up-troubled-by-financial-hardships","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Syrian blogger hanging
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व घर से लापता हुई महिला का खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे पर शव लटकता मिला। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या की। दो पुत्रियों की शादी की भी चिंता में परेशान थी। पति ने भी मानसिक रूप से परेशान होने की बात स्वीकारी है। एक अन्य घटना में संदिग्ध परिस्थितियों के बीच पड़ोसी के घर बीमार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव की रामसखी (40) पत्नी रामसेवक का शव शुक्रवार को सुबह घर के नजदीक खेत में बबूल के पेड़ में साड़ी से लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पति ने बताया कि वह बालू की खदान में मजदूरी करता है। पत्नी करीब हफ्तेभर पूर्व अपनी बहन ओमवती के घर पंधरी गांव (भरुआ सुमेरपुर) गई थी। दो दिन पूर्व वहां से बिना बताए कहीं चली गई। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे। पति ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने से रामसखी मानसिक रुप से भी तनावग्रस्त रहती थी। उसकी चार पुत्रियां व एक पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी करने की चिंता सता रही थी। थानाध्यक्ष रामऔतार ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव की लीला (45) पत्नी संतू की शुक्रवार की सुबह पड़ोसी के घर में मौत हो गई। पति का कहना है कि कई दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए वह अपने पड़ोसी के साथ करीब 10 दिन पूर्व सतना गया था। दो दिन बाद वह पैसों की व्यवस्था के लिए घर आ गया था। वहां हालत बिगडने पर पड़ोसी युवक उसे कानपुर के एक अस्पताल में छोड़कर कहीं चला गया। इस पर एंबुलेंस कर्मी उसे वापस लाकर भवई गांव में पड़ोसी युवक के घर छोड़ गए। शुक्रवार को सुबह यहां उसकी मौत हो गई। नरैनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन