{"_id":"5b351ccd4f1c1b8c668b46e4","slug":"hands-on-the-groom-s-hoop-after-a-few-hours-to-bring-the-bride","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन लाने के चंद घंटे बाद दूल्हा फंदे पर झूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन लाने के चंद घंटे बाद दूल्हा फंदे पर झूला
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
दूल्हा के घर के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाई की गूंज के बीच दुल्हन ब्याह कर लाए दूल्हे ने विदाई के चंद घंटे बाद घर में फांसी लगा ली। अगले ही दिन बृहस्पतिवार को बधाई पूजन होना था। शहनाई वाले घर में मातम और पूरे गांव में शोक छा गया। लाल रंग की साड़ी में सजी-संवरी दुल्हन ने सुहाग से पहले पति को कफन में लिपटा देखा तो बेसुध हो गई। आत्महत्या की वजह परिजन नहीं समझ पा रहे।
विज्ञापन
घटना बदौसा थाना क्षेत्र में नांदनमऊ गांव के लोहारन पुरवा की है। यहां के गेंदालाल के 25 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ अरुण की सोमवार को धूमधाम के साथ बारात अतर्रा नगर गई थी। मंगलवार को विदाई हुई। अरुण दुल्हन काजल को साथ लेकर खुशी-खुशी घर आया। सब कुछ सामान्य था। गुरुवार को बधाई पूजन की तैयारियां चल रही थीं। बुधवार की देर रात तक जश्न का माहौल रहा। इसके बाद सभी परिजन अपने-अपने स्थानों पर सोने चले गए।
विज्ञापन
दूल्हा अरुण अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक कमरा बंद रहा। कोई आहट न मिलने पर भाभी मिथलेश ने दरवाजे से झांककर देखा तो संजय का शव फंदे से लटका मिला। खपरैल में मां की साड़ी बांधकर फांसी लगा ली थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची बदौसा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम शव गांव पहुंचा। शादी में आए खानदानी अर्थी में शामिल हुए। संजय महानगरों में जाकर मजदूरी करता था। बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या की घटना है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन