फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gangrep report filed after 12 days

गैंगरेप की रिपोर्ट 12 दिन बाद दर्ज

Wed, 11 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 11 Mar 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gangrep report filed after 12 days

तमंचे के बल पर पति को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने आई 25 वर्षीय युवती ने बताया कि गिरवां थाने के एक गांव में उसका पति मोबाइल फोन टावर में गार्ड की नौकरी करता है। वहीं उसके साथ वह भी रहती है। 26 फरवरी को पड़ोस के ही सात युवकों ने टावर के कमरे में उसके पति को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


बगल के कमरे में ले जाकर चार लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक घटना के बाद वह पति को साथ लेकर थाने आई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए भगा दिया। यह भी बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों तथा महिला हेल्प लाइन नंबर पर सूचना भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 12 दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। आरोपी युवक कुछ दिन उसके टावर से बिजली चोरी कर इस्तेमाल कर रहे थे। पति ने उन्हें रोका तो खुन्नस में उन्होंने यह घटना की। थानाध्यक्ष अनीता सिंह चौहान के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय बालिका के पिता ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि पड़ोसी   युवक सोमवार को सूने घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया।

उधर, कोतवाली प्रभारी एसएन सिंह ने इसे छेड़छाड़ का मामला बताया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed