फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four thieves

चार चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Sun, 27 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four thieves
पकड़े गए चोर और उनके बारे में जानकारी देते एएसपी एलबीके पाल। - फोटो : अमर उजाला

कई महीनों की अवधि में कई चोरियां अंजाम दे चुके चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी की हुई कई बाइकें, कंप्यूटर, मोबाइल आदि बरामद हुआ है।  

विज्ञापन

रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने यहां मीडिया को बताया कि बबेरू कोतवाली पुलिस ने श्यामबाबू उर्फ बउवा (पतवन, बबेरू), फैरम लोधी पुत्र राजपूत (बरवारा, चित्रकूट), वीरू राजपूत पुत्र बैजनाथ (बबेरू) और प्रेमचंद्र पुत्र बासदेव प्रजापति (पतवन) को शनिवार को देर रात भदवारी गांव मोड़ के पास गिरफ्तार किया है। यह चोर गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन


इस गैंग में दिवाली के दिन बबेरू में नीरज कुमार की मोटर साइकिल चोरी की थी। पिछले माह दिसंबर में बबेरू में पिंटू यादव की दुकान का ताला तोड़कर कंप्यूटर चुराया था। इसी माह 18 जनवरी को बबेरू के राजेश शुक्ला की मोटर साइकिल और 21 जनवरी को मुरवल में कमल कुमार के घर के सामने मोटर साइकिल चोरी की थी। 22 जनवरी को अतर्रा में अरुण कुमार की दुकान से मोबाइल फोन, कंप्यूटर, फोटोकापी मशीन चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट थानों में दर्ज है। डीआईजी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से कंप्यूटर और उसके उपकरण, 10 मोबाइल फोन, चार मोटर साइकिल आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसएसआई नीरज कुमार यादव, एसआई शिवपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मरदान सिंह, कांस्टेबल शैलेंद्र व जितेंद्र पांडेय शामिल रहे। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed