फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Four killed by lightning

बिजली गिरने से चार की मौत

Wed, 02 Dec 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 02 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Four killed by lightning

बबेरू। सूखे की मार झेल रहे किसानों को फिलहाल मौसम

विज्ञापन
में बदलाव और बूंदाबांदी से कोई फायदा नहीं हुआ। अलबत्ता खेत में काम कर रही एक महिला समेत चार की बिजली गिरने से मौत हो गई।

मंगलवार को दिन भर धूप के बाद शाम लगभग पांच बजे अचानक घिरे बादल और आंधी से किसानों को सूखे पड़े खेतों में बारिश से रबी की बुआई की उम्मीद बंधी थी।

रात भर बादल गरजे तो खूब लेकिन बारिश के नाम पर सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। बुधवार को सुबह एक बार फिर बादल घिर आए पर वह भी बिना बरसे चले गए। कड़क के साथ आकाशीय बिजली ने तीन की जान लील ली।

मरका थाना क्षेत्र के गोंडा गांव का लवलेश (19) पुत्र रामसिया यादव बुधवार की सुबह दरवाजे पर नीम के पेड़ के पास बंधी भैंस खोलने गया। इसी बीच पेड़ पर गाज गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

एक अन्य घटना में अहार गांव की महिला किसान भोला देवी (45) पत्नी रामपाल यादव बुधवार को दोपहर खेत में धान पछोर रही थी। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उधर, मुरवल गांव के मजरा रमपुरवा निवासी राजू (12) पुत्र छोटेलाल खेत में काम कर रहे अपने बड़े भाई के पास खेल रहा था। आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद यथा संभव आर्थिक मदद दिलाएंगे।

कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार की रात तेज आंधी से बाबू पुरवा निवासी शिवभूषण वर्मा के मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक गाय और एक भैंस की मौत हो गई।

घटना की सूचना थाने व तहसील में दी गई है। खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के मुताबिक पैलानी तहसील क्षेत्र के सिंधनकलां गांव निवासी मूलचंद्र श्रीवास (68) और राम किशोर (60) पुत्र मिरखू कोरी बुधवार को दोपहर मवेशी चराने गए थे।

वहीं पर आकाशीय बिजली गिरने से मूलचंद्र की घटना थल पर मौत हो गई। राम किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी मेें भर्ती कराया गया। कानूनगो केसी वर्मा ने बताया कि मूलचंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed