{"_id":"574f29654f1c1b7b74108e26","slug":"flown-33-thousand-student-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के खाते से 33 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा के खाते से 33 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी का शिकार अमृता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साइबर अपराधियों ने झांसा देकर छात्रा के खाते से लगभग 33 हजार रुपये उड़ा दिए। गायत्री नगर (बबेरू रोड) निवासी स्नातक छात्रा अमृता पुत्री अनिल कुमार का पंडित जेएन महाविद्यालय परिसर स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा में खाता है।
विज्ञापन
अमृता ने बताया कि मंगलवार को बैंक अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और एटीएम का सीरियल नंबर पूछा। झांसे में आकर उसने नंबर बता दिया। संदेह होने पर बुधवार को सुबह खाता चेक करने गई तो 32,700 रुपये गायब थे। घटना की सूचना प्रबंधक को दिए जाने पर उन्होंने कुछ कर पाने पर असमर्थता जताई।
विज्ञापन