फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five lakhs of stolen from shops and houses

दुकानों व मकानों से पांच लाख की चोरी

Wed, 26 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 26 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five lakhs of stolen from shops and houses
चोरी की जानकारी देता किराना व्यवसायी प्रेम प्रकाश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चोरों ने एक ही रात तीन मकान और तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए नगदी समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। चौकी पुलिस निरीक्षण की रस्म अदायगी कर लौट गई। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मटौंध थाना क्षेत्र के बंशी पुरवा गांव में चोरों ने धावा बोलते हुए सुशील पाल के यहां पीछे की दीवार फांद कर चोर मकान के अंदर दाखिल हो गए। ताले तोड़कर बक्सों में रखे 10 हजार रुपये नगद समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर उठा ले गए। चोरों ने अगला निशाना बलवान सिंह के मकान को बनाया। यहां भी चोर दीवार फांदकर मकान के अंदर आए और बक्सों आदि के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये समेत एक लाख रुपये के जेवर चोर ले उड़े। कुछ दूर पर सुरेंद्र सिंह के मकान से भी चोरों ने 10 हजार रुपये व एक लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।

विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूरागढ़ गांव में तीन दुकानों को निशाना बनाया। प्रेम प्रकाश गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए। गोलक में रखे 60 हजार रुपये समेत दुकान में रखा व्यापारी का कीमती मोबाइल फोन चोरों ने पार कर दिया। कुछ ही दूरी पर स्थित छोटी बाजार निवासी गल्ला व्यापारी राजेंद्र गुप्ता की दुकान का शटर तोड़कर चोर 10 हजार रुपये उठा ले गए। सड़क किनारे स्थित लवकुश गौतम की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार नगद ले उड़े। सुबह जागने पर सभी को घटना की जानकारी हुई। खबर पाकर यूपी-100 व चौकी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन




काफी दिनों से सक्रिय है चोरों का गैंग
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में काफी दिनों से चोरों का गैंग सक्रिय है। 24 घंटे पूर्व सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। इसके पहले नवीन मंडी के पास दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने  साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी कर ली। इसके अलावा त्रिवेणी तिराहे पर जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए चोरों ने नगदी समेत ढाई लाख रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यूपी-100 के सिपाही सिर्फ हूटर बजाते हुए निकल जाते हैं। थाना और चौकी पुलिस के सिपाही गिट्टी भरे ट्रकों की वसूली में जुटे रहते हैं। पुलिस गश्त न होने से क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed