फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five, including three students arrested in theft

चोरी में तीन छात्र समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 14 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Five, including three students arrested in theft
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
बांदा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के एक दिन पहले ही दो बोर्ड परीक्षार्थी चोरी के इल्जाम में पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनमें एक हाईस्कूल और दूसरा इंटर का छात्र बताया गया है। साथ में सागर यूनीवर्सिटी से बी फार्मा कर रहा छात्र भी पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि इन सभी को सराफा दुकान में शटर काटने की कोशिश करते समय पकड़ा गया है। इनके पास से गैस कटर समेत राड व ताले तोड़ने का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


चौक बाजार सब्जी मंडी के पास शुक्रवार की रात चोरों ने सराफा दुकान का शटर काटने की कोशिश की। चौकीदार को आहट मिली तो उसने पुलिस को फोन पर सूचना दी। कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक शेरे आलम खां और सिपाही जितेंद्र कुमार, बाबूराम और होमगार्ड हरी भजन ने चार नाबालिग लड़कों और एक अधेड़ उम्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इन चोरों का मुखिया सागर यूनीवर्सिटी में बी फार्मा का छात्र है। इसके अलावा दो ने इसी वर्ष इंटर और हाईस्कूल की परीक्षा दी है। रविवार (15 मई) को उनका नतीजा आना है। एक नाबालिग चोर 9वीं का छात्र है। सरगना समेत तीन आरोपी शहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


9वीं कक्षा का छात्र नरैनी का बताया गया है। इनके कब्जे से गैस आक्सीजन का बड़ा सिलेंडर, गैस कटर, पांच किलो का घरेलू गैस सिलेंडर आदि बरामद हुए। पांचों अभियुक्तों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed