फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Driver drunk, trolley counterclockwise, death of three

चालक नशे में, ट्राली पलटी, तीन की मौत

Thu, 12 Apr 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 12 Apr 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Driver drunk, trolley counterclockwise, death of three
अस्पताल में अफरा तफरी के बीच भटकते घायल। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
नशे में धुत चालक की लापरवाही से खेतिहर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली नेशनल हाईवे पर पलट गई। ट्राली में सवार तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को कानपुर रेफर कर दिया। घायलों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था। उसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। सूचना पर डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। ट्रैक्टर चालक फरार है।


बदौसा थाना क्षेत्र के उसरा और फतेहगंज गांवों के मजदूर फसल काटने महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के मवई गांव गए थे। बुधवार को ये ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लौट रहे थे। ट्राली में लगभग 20 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। इसके अलावा मजदूरी के रूप मिले अनाज की बोरियां भी लदी थीं। ट्रैक्टर मवई (महोबा) गांव का कमलेश चला रहा था। सुबह करीब नौ बजे मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक को रास्ता देने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रैक्टर पलटने से सभी मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक और उसका साथी भाग निकले।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे महोबा सिंचाई विभाग में तैनात चांद सिद्दीकी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मटौंध थाना अध्यक्ष शशि कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक शालिनी, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह तथा शहर कोतवाल श्रीनिवास यादव भी पहुंच गए। ट्राली में दबे सभी मजदूरों को निकलाकर दो एंबुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने लीला देवी (50) पत्नी गामा, तुलसा गुप्ता (48) पत्नी राजाराम और लक्ष्मिनिया उर्फ लक्ष्छी (50) पत्नी देवीदीन को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मृतक लीला का पुत्र अर्जुन (7) और मृतक लक्ष्मिनिया की पुत्री विनीता (18) भी शामिल हैं। अन्य घायलों में राममिलन (40), उसकी पत्नी गुड़िया (35), पुत्र मोहित (6), राकेश (11) और पुत्री पूजा (13), नथुनिया (35) पत्नी बच्चा और उसकी पुत्री पूनम (13), रामाबाई (60) पत्नी रामपाल, राजकुमार (28) और पत्नी राजाबाई (26), पुत्र उमेश (10) व राजेश (7) तथा राजेंद्र (12) और पुत्री रानी (7) शामिल हैं। राजाबाई की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। घायलों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। डीएम डीपी गिरि, एसपी शालिनी, एडीएम गंगाराम गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी, अपर एसपी लालभरत पाल भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को हालचाल लिया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed