फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death of woman burned

युवती की जलकर मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 13 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

बांदा। युवती की ससुराल में जलकर मौत हो गई। पिता ने

विज्ञापन
ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, दो अन्य घटनाओं में किशोरी व युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरिहार (छतरपुर) गांव निवासी अंजू (22) को सोमवार की रात गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति हरीराम ने बताया कि शाम को खाना बनाते समय चूल्हे से कपड़ों में आग लग गई। आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल लाए।

उधर, मृतका के पिता लक्ष्मी (मनवारा, छतरपुर) ने बताया कि डेढ़ साल पहले पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न हो रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट की गई। आरोप लगाया कि सोमवार को पिटाई के बाद जलाकर हत्या कर दी। उसके तीन माह की पुत्री है।

उधर, शहर के गायत्री नगर निवासी रेनू (17) पुत्री राकेश ने सोमवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के लिलहा पुरवा निवासी ज्ञानू (25) पुत्र रामकिशोर ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed