{"_id":"5707f6a14f1c1b7970c811b5","slug":"death-of-a-worker-crushed-by-a-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। गिरवां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी दिनेश (25) पुत्र चुन्नू गुरुवार की रात गांव में एक किसान के गेहूं की मड़ाई करने गया था।
विज्ञापन
गेहूं के एक ढेर की मड़ाई हो जाने पर दिनेश खलिहान में खड़े ट्रैक्टर ट्राली के नीचे सो गया। कुछ देर बाद चालक ट्रैक्टर पीछे करने लगा तभी पहिया चढ़ जाने से दिनेश की कुचलकर मौत हो गई। मृतक के दो भाई और एक बहन की पहले ही मौत हो चुकी है। चाचा राजुल ने बताया कि उसके हिस्से में छह बिस्वा जमीन थी। मजदूरी के अलावा कोई सहारा नहीं था।
विज्ञापन