Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a married woman found hanging in suspicious circumstances

संदिग्धावस्था में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Thu, 07 Sep 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Thu, 07 Sep 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव में बुधवार शाम संदिग्धावस्था में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने पति समेत तीन ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि ससुरालियों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी रामसिंह पटेल का विवाह करीब सालभर पहले बड़ागांव निवासी राजकरण की पौत्री वसुधा (20) के साथ हुआ था। बुधवार शाम परिवार के लोग घर से बाहर थे। कुछ देर बाद पति कमरे में गया तो वसुधा का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति ने मायकेवालों के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे मृतका के दादा राजकरण एवं मां गुड़िया देवी ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शादी के बाद ससुराली एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। मायके भी नहीं भेजते थे। वसुधा की गला घोंटकर हत्या के बाद शव फंदे से लटका दिया। मौत की खबर तीन घंटे बाद दी। मां की तहरीर पर पुलि ने वसुधा के पति रामसिंह, चचिया ससुर नरेंद्र कुमार व सास वंदना के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिसंडा थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच सीओ कर रहे हैं। मृतका के पिता विकलांग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed