{"_id":"57c9b83f4f1c1bd2352cb439","slug":"damsel-in-law-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अन्य घटनाओं में युवती व किशोरी आग से गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव की साधना (22) पत्नी राजीव ने गुरुवार को शाम ससुराल में फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में वह अकेली थी। पुलिस के मुताबिक मृतका ने सुसाइड लेटर भी छोड़ा है। इसमें कहा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। यह भी लिखा है कि उसका जेवर मायके वालों को दे दिया जाए।
विज्ञापन
ससुराल वालों को न फंसाएं। उधर, मृतका के पिता मुनीम (पल्हरी, बिसंडा) ने आरोप लगाया कि साधना बीमार रहती थी। इलाज के लिए सास मायके से रुपये लाने का दबाव डालती थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। एक अन्य घटना में अतर्रा निवासी नाजमा (25) पत्नी शकील गुरुवार की रात आग से झुलस गई। उधर, कमासिन थाना क्षेत्र के लाखी गांव निवासी शशि (16) पुत्री रामबहादुर शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थिति में आग से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में कोई नहीं था। चूल्हे में चिराग से मिट्टी का तेल डालते समय उसके कपड़ों में आग लग गई। भाई शुभम ने पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। एक अन्य घटना में शहर के खाईंपार मोहल्ला निवासी चिरइया (18) पुत्री राजू ने शुक्रवार को सुबह घर में जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन