फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dalit girl was assaulted by the young man

दलित किशोरी से युवक ने किया दुराचार

Sat, 04 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dalit girl was assaulted by the young man
RAPE - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

नौटंकी देखने गई दलित किशोरी के साथ युवक ने दुराचार किया। मां की तहरीर पर नरैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नरैनी कोतवाली क्षेत्र की किशोरी गुरुवार को रात गांव में हो रही नौटंकी देखने गई थी। तड़के 3:30 बजे किशोरी कुछ दूर पर लघुशंका करने गई थी। तभी एक युवक ने दबोच लिया। मुंह बंदकर युवक खेत में घसीट ले गया और दुराचार किया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां को दी।
विज्ञापन


मां की तहरीर पर पुलिस ने गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव निवासी युवक पप्पू पुत्र पुसुवा के खिलाफ दुराचार समेत पास्को एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। नरैनी कोतवाली प्रभारी निहाल अहमद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए किशोरी को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया था। बताया कि फरार दुराचारी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे पकड़ कर जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एक पखवारे में किशोरियों के साथ दुराचार की चौथी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed