फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dadi scolding hangs over the boy's hanging

दादी की डांट से सहमा बालक फांसी पर झूला

Sat, 05 May 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 05 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dadi scolding hangs over the boy's hanging
Syrian blogger hanging

पढ़ाई से मुंह चुराने पर दादी द्वारा लगाई गई डांट और पिता से शिकायत कर देने की धमकी से सहमे 11 वर्षीय बालक ने घर के कमरे में साफी से फंदा कसकर फांसी लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। पेशे से मजदूर माता-पिता पड़ोसी जिले फतेहपुर में ईंट पाथने गए हुए थे। बालक दादी के साथ रह रहा था।  

विज्ञापन


घटना कमासिन थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। शनिवार को सुबह देवराज के 11 वर्षीय पुत्र नरेश ने घर के छप्पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में दादी रमरतिया मौजूद थी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि वह पत्नी सुनीता के साथ फतेहपुर में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन


पुत्र नरेश अपनी दादी रमरतिया के साथ गांव में रहकर कक्षा दो में पढ़ता था। शनिवार को सुबह वह खेलने जाने की जिद कर रहा था। इस पर दादी ने डांटते हुए पिता से शिकायत करने की बात कही। देवराज ने बताया कि इससे वह डर गया और दादी की नजर बचाकर कमरे में चला गया और फांसी लगा ली। उधर, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि घरवालों और पड़ोसियों से पूछताछ की। बालक की आत्महत्या के पीछे और कोई बात सामने नहीं आई। फिर भी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के फुफुंदी गांव में दीपक (16) पुत्र रामराज ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed