फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dabangs beat up the couple

दबंगों ने दंपति को पीटकर किया लहूलुहान

Fri, 22 Dec 2017 11:12 PM IST
बांदा
बांदा Updated Fri, 22 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dabangs beat up the couple
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
बांदा। सार्वजनिक हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पड़ोसी दंपति पर लाठियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस के संरक्षण में जिला अस्पताल में कराए जा रहे मेडिकल के दौरान भी आरोपियों ने घायलों को पुलिस के सामने धौंस-धमकी दी। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कई संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें दो महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन



घटना बुधवार को देर शाम की है। विवाद की शुरूआत हैंडपंप में पानी भरने से हुई। बाद में यह मारपीट में बदल गई। शिवकुमार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह घर में सो रहा था तभी पड़ोसी महिला-पुरुष लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर घुस आए और उसे पीटने लगे। उसे बचाने के लिए उसकी दो माह की गर्भवती पत्नी अनीता आई तो उसे भी बुरी तरह पीटा। पति-पत्नी घायल हो गए। पड़ोसी ऊषा निषाद व आशीष सागर दीक्षित ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने बताया कि महिला कांस्टेबिल के साथ वह जिला अस्पताल डाक्टरी मुआयने में गए थे वहां भी दबंगों ने पुलिस के सामने धौंस-धमकी दी।
विज्ञापन



पुलिस ने शिवकुमार की तहरीर पर अशोक वर्मा और उसके पुत्र विकास वर्मा सहित रामकुमार, गीता पत्नी अशोक कुमार और उसकी पुत्री शोभा तथा रामकुमार के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज की है। यह सभी शांती नगर के रहने वाले हैं। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम से मिलकर समाजसेविका ऊषा निषाद ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed