{"_id":"5b18269c4f1c1ba66e8b68dc","slug":"collision-killed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच बाइक सवार समेत 7 लोग घायल हो गए। इनमें ट्रक चालक व क्लीनर भी शामिल हैं। उन्हें रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के जौरही गांव के पास मंगलवार की रात सड़क में अज्ञात युवक लहूलुहान पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर शव मच्र्युरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
72 घंटे बाद पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने सभी थानों को इस संबंध में वायरलेस से सूचना भेजी है। उधर, कोतवाली नगर के कतरावल गांव का राजेंद्र कुमार राजपूत (18) पुत्र हरीशंकर बुधवार को सुबह अपनी बहन अर्चना (16) व भाई उत्तम (10) के साथ बाइक पर जामूं गांव निमंत्रण में जा रहा था। बिसंडा के पास मवेशी से टकराकर तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव का सुरेंद्र (17) पुत्र लक्ष्मी व मान सिंह (25) पुत्र नत्थू बुधवार को सुबह बाइक पर पपरेंदा से पलरा गांव जा रहे थे। पपरेंदा गांव के पास सामने से आ रहे वाहन के बचने में गिट्टी के ढेर से टकराकर दोनों घायल हो गए।
एक अन्य घटना में गिरवां गांव के पास ट्रक खंती में पलट जाने पर फतेहपुर जनपद के असोथर गांव के मजरा कटरा निवासी ट्रक चालक अनिल (30) पुत्र भंडारी और थरियांव (फतेहपुर) गांव के टिकसारी निवासी क्लीनर सत्यम उर्फ पिंटू (25) पुत्र अमरेशचंद्र घायल हो गए। दोनों बालू भरने गिरवां खदान जा रहे थे। यूपी-100 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।