फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Coaching Director nominated student death

छात्र की मौत में कोचिंग संचालक समेत दो नामजद

Sat, 03 Nov 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 03 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Coaching Director nominated student death
बबेरू कोतवाली में तहरीर लिखते मृतक छात्र आयुष के पिता और व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

पिटाई से घायल छात्र की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कोचिंग संचालकों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घटना से खफा व्यापारियों ने थाने में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


कस्बे के बांदा रोड निवासी पेशे से किराना व्यवसायी सतीश चंद्र गुप्ता का पुत्र आयुष उर्फ सूरज (15) 9 अक्तूबर को कोचिंग में पिटाई से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से रेफर करने पर कानपुर में इलाज चल रहा था। शनिवार को सुबह आयुष की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस आ गए और कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि आयुष जेपी शर्मा इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। आरोप लगाया कि कोचिंग संचालक परीक्षा में पास करने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर पुत्र की पिटाई की गई। पेट में गंभीर चोट आने पर उसकी मौत हुई। 
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने कोचिंग संचालक ऋषिकांत पुत्र चंद्रभान निवासी पतवन और एक अन्य छात्र के विरुद्ध धारा 304, 387 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, छात्र की मौत से आक्रोशित सौ से अधिक व्यापारियों ने थाने पहुंचकर नारे लगाए। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधीर कुमार, महामंत्री बसंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष मन्ना गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, पिंटू, मुन्नीलाल, गुड्डू, चंद्रकिशोर आदि मौजूद रहे। उधर, कोचिंग संचालक ने आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed