{"_id":"ad23a5fd6b5654a8d8a084c2c6e7aa46","slug":"burglars-jobbing-shop-flown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आढ़त की दुकान से डेढ़ लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने आढ़त की दुकान से डेढ़ लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बेंदाघाट। चोरों ने शुक्रवार की रात दो जगह हाथ साफ
विज्ञापन
किए। खरई मोड़ से दो लाख की भैंस लोडर में लादकर ले उड़े। दूसरी घटना में
गल्ला व्यापारी के यहां से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए।
जौहरपुर बस स्टैंड के नजदीक खेरई मोड़ पर रामशरण की ढाबा के बगल में बंधी तीन भैंस व एक पड़वा शुक्रवार की रात चोर लोडर पर लाद कर ले उड़े। इनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई।
उधर, तिंदवारी थाने की नाक तले अजय ट्रेडिंग कंपनी (आढ़त) में शुक्रवार की रात दीवाल फांदकर चोर अंदर दाखिल हो गए और लॉकर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। दोनों मामलों की तहरीर तिंदवारी थाने में दी गई है।